फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ये कैसा कूड़ा निस्तारण.....कचरे में लगाई आग व झुलसे हरे पेड़

Tue, 02 Jun 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह में ये कैसा कूड़ा निस्तारण..... टूटे फूटे गड्ढे, कचरे में लगाई आग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाह। ग्राम पंचायतों में 6 लाख रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए गए थे। कूड़े को इकट्ठा करने के लिए पंचायत में जगह-जगह पर ईंटों का घेरा बनाया गया था। बाह के नरहोली गांव में कूड़ा निस्तारण का प्रबंध क्रूर मजाक बन कर रह गया है।
विज्ञापन




आग-इटावा स्टेट हाईवे से क्वारी-चांगौली के लिंक मार्ग के तिराहे पर नरहोली में कूड़ा इकट्ठा करने का घेरा टूटा पड़ा था, कूड़ा बाहर तक फैला हुआ था। कूड़े के निस्तारण के नाम पर उसमें आग लगाई गई थी। आग की लपटों से सड़क किनारे के हरे पेड़ झुलस गए थे। जबकि कूड़े के धुएं एवं दुर्गंध से राहगीर परेशान थे। भारतीय किसान यूनियन (सिस्टम सुधार संगठन) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने एवं सरकार की स्वच्छता की मुहिम को पलीता लगाने के घटना क्रम की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। कचरे के निस्तारण के नाम पर बरती जा रही लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एडीओ पंचायत को भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें