फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में ये कैसी स्वच्छता? सड़क पर फिक रहा कूड़ा...सीवर से भी हो रहा है बुरा हाल

Sat, 19 Apr 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्वच्छता का हाल बहुत बुरा है। शहर में कई इलाकों में कूड़ा नहीं उठने और सीवर बहने की शिकायत मिल रही है।
 
विज्ञापन
आगरा में ये कैसी स्वच्छता? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वच्छ सर्वे के लिए टीम आने वाली है। इसकी तैयारियों में नगर निगम लगा हुआ है। मगर, हकीकत में स्वच्छता पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कालोनियों के रास्तों को डलाबघर बना दिया गया है। इतना ही नहीं सीवर की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। ऐसे में आगरा की रैंकिंग पर भी असर पड़ सकता है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल रोजाना अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। मगर, इसका फायदा धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


सीन - 1
ककरैठा और महर्षिपुरम मार्ग को डलाबघर बना दिया गया है। अमित कुमार का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी भी घर-घर से कूड़ा लेकर आते हैं। इसे रोड पर ही डाल दिया जाता है। कई दिन तक कूड़ा न उठाए जाने से दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो जाता है।

ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान
विज्ञापन



 

सीन - 2
लायर्स कालोनी पानी की टंकी पार्क के पास रोड पर शुक्रवार को सीवर बह रहा था। इससे आते-जाते लोग परेशान हो रहे थे। क्षेत्रीय निवासी रमाशंकर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नाला निर्माण हो रहा है। इससे सीवर चोक हो गया है। शिकायत पर भी समाधान नहीं हो रहा है।

सीन - 3
केदार नगर ई ब्लाक में भी नारकीय हालात हैं। क्षेत्रीय निवासी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नालियां कूड़े से भरी पड़ी हैं। सड़क पर सीवर बह रहा है। नालों से सिल्ट निकालकर फेंक दी गई है। नगर निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: नौकरी के पीछे का खतरनाक सच...हर रात लूटी गई आबरू, साढ़े तीन लाख में हुआ सौदा; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो



 

सीन - 4
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में सड़क पर कूड़ा फेंके जाने से जहां लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं दुर्गंध से बुरा हाल होता है। आनंद जोशी का कहना है कि रास्ते से रोजाना निकलना रहता है। यह व्यवसायिक केंद्रों में से एक है। इसके बावजूद स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

रोजाना 450 टन कूड़ा उठाने का दावा
शहर में सफाई व्यवस्था में जहां निगम के कर्मचारी लगे हुए हैं, वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठाने में निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। चार जोन हरीपर्वत, लोहामंडी, छत्ता और ताजगंज जोन में 4500 कर्मचारी सफाई कार्य में रहते हैं। इनको देखने की जिम्मेदारी 25 एसएफआई पर है। दावा है कि 450 टन तक रोजाना कूड़ा उठाया जाता है। मगर, हकीकत में कई इलाकों में स्थिति खराब है।

ये भी पढ़ें -  सावधान: शेयर ट्रेडिंग से कमाई, रिव्यू और पार्ट टाइम जाॅब...उड़ जाएंगे अकाउंट से पैसे, बचने के ये हैं चार तरीके
 
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने ये कहा...
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव जहां भी कूड़ा नहीं उठने और गंदगी की शिकायत मिल रही है, वहां पर सफाई कराई जा रही है। टीमों को निर्देशित किया गया है। अगर, कहीं समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें