फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:अफ्रीकी ठगों का क्या है विदेशी कनेक्शन? जांच में जुटी आगरा पुलिस; 15 करोड़ की थी ऑनलाइन धोखाधड़ी

Sat, 06 Apr 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अफ्रीका के दो युवक मनी एक्सचेंजर के माध्यम से अपने देश में ठगी की रकम भेजते थे। दोनों ही पढ़ाई के लिए वीजा लेकर आए थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौ व्यापारियों से 15 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी में जेल भेजे गए अफ्रीकी नागरिकों का विदेशी कनेक्शन पुलिस तलाश रही है। दोनों आरोपी ठगी की रकम मनी एक्सचेंजर के माध्यम से अपने देश भेजते थे। पुलिस को उनके मोबाइल और लैपटॉप में कई व्यापारियों से चैट और खातों की जानकारी मिली है। उनके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


फतेहाबाद निवासी राजीव पालीवाल के साथ जूट के बोरे भेजने के नाम पर 7.82 लाख रुपये की ठगी हुई थी। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कैमरून के रहने वाले अकुंबे बोमा और माइकल बूनेवा को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की। हालांकि ज्यादा डाटा नहीं मिला। अब उन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। एसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी विदेशी नागरिक भारत में स्टडी वीजा पर आए थे। इसके बाद ठगी का नेटवर्क तैयार कर लिया था। खाते खोलने से लेकर सिम खरीदने तक में फर्जी दस्तावेज लगाए थे। पुलिस आरोपियों के मददगारों की तलाश कर रही है। पश्चिम बंगाल के एक आरोपी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी विदेशियों ने नहीं खोला मुंह
पुलिस को अकुंबे बोमा और माइकल बूनेवा से पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उनके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाना चाहती थी। मगर, उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला। आशंका है कि विदेश में बैठे उनके सदस्य भी मदद करते होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें