फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर हादसा, पश्चिम बंगाल से वृंदावन जा रही श्रद्घालुओं से भरी बस पलटी

Wed, 25 Sep 2019 06:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे के निकट पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पश्चिमी बंगाल से मथुरा आ रही एक टूरिस्ट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 20 यात्री हो गए। चार की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह पर भर्ती कराया गया है, जिन्हे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टूरिस्ट बस पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से आगरा होते हुए मथुरा-वृंदावन जा रही थी।

तभी सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बस का अगला टायर फट गया, इससे बस असंतुलित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें 40 यात्री सवार थे। इनमें से 20 यात्री घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चार की हालत चिंताजनक बताई गई है।

मौके पर पहुंचे कॉलेज के छात्रों ने पलटी बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये यात्री हुए घायल 
सागरिका मंडेला, इंद्राणी, बीना धोली, सारेदास, सावित्री, नॉमिता जैन, कंचन मंडेला, चंद्रामन लाल, गायत्री, हसीना, अधिकारी, दीक्षा, कन्हाई, कोलांगई, प्रशांत, रंजीत, गीतम मनडोल, सचिन, उदय, भीमसेन, शिव कुमार।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें