करहल। मध्य प्रदेश सरकार के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज और विश्वसूर्य सागर महाराज ने मंगलवार को ससंघ करहल आगमन किया। यहां उनका भव्य स्वागत किया।
जैन मुनि के स्वागत के लिए इटावा जनपद से लगी करहल नगर की सीमा पर जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा थी। जैन मुनि के आते ही बैंडबाजे के साथ जयकारे लगाकर और चरण चरण वंदन कर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। श्री दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष राहुल जैन, मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने सर्वप्रथम जैन मुनियों का पद प्रक्षालन के साथ आशीर्वाद लिया। नगर में जगह-जगह तोरणद्वार एवं रंगोली सजाई गई। स्वागत करने वालों में विमलेश जैन, डॉ. प्रदीप कुमार जैन, भद्र कुमार जैन, स्वदेश कुमार जैन अटेरिया, निशांत कल्लू जैन, जीवन जैन पटवारी, मनोज जैन, निर्मेश जैन, मोहित जैन, धरणीधर जैन, पंकज जैन भारतीय, काजू जैन, पवन जैन आदि शामिल रहे।