फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: आगरा विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन 30 तक ही, फिर शायद ही मिले मौका

Fri, 28 Jun 2024 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन 30 जून तक ही करा सकते हैं। इसके बाद ये प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध काॅलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 30 प्रतिशत सीटें खाली रह सकती हैं। बीए, बीएससी, बीकाॅम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है। अब तक 80 हजार अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराया है। जिन अभ्यर्थियों ने वेब पंजीकरण करा लिया है उसमें से आधे ने कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बीए, बीएससी और बीकाम की पढ़ाई कराई जा रही है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की 1.50 लाख सीटें हैं। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बाद ही काॅलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने आठ मई को बीए, बीएससी और बीकाॅम में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। 48 दिन में करीब 80 हजार पंजीकरण हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने वेब पंजीकरण कराया है, निजी काॅलेजों में एक भी सीट पर छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डाॅ. संजीव कुमार का कहना है कि 80 हजार पंजीकरण हुए हैं, 30 जून अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें