आगरा में मौसम रोज लोगों को अचंभित कर रहा है। बुधवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर में बारिश हो गई और आधे घंटे में ही धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। हालांकि शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 मई तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बदलता रहेगा।