फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: अभी दो दिन और रहेगी राहत, तेज बारिश के भी आसार; छह डिग्री गिरा पारा

Mon, 10 Jul 2023 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra Weather News: ताजनगरी में अभी दो दिन और राहत रहेगी। सोमवार को तेज बारिश के भी आसार हैं। लगातार बारिश से तापमान छह डिग्री गिर गया है।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़े काले बादल व बारिश का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को सुबह तेज धूप निकली तो दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। शाम से देर रात तक बारिश से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो दिन और बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रविवार सुबह के समय तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर 12 बजे के आसपास काले बादल छाने लगे और उमस बढ़ने लगी। इसी के साथ बादल बरस पड़े और करीब एक बजे तेज बारिश होने लगी। आधा घंटे की बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई।

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को 5:30 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 23.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें