गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के गर्म शहरों में मंगलवार को आगरा तीसरे स्थान पर रहा। सूबे में सबसे गर्म शहर सुल्तानपुर रहा, जबकि एक सप्ताह से बांदा, झांसी और आगरा ही टॉप-3 में शामिल चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुल्तानपुर में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ताजनगरी में लू के थपेड़े दोपहर भर चले, लेकिन शाम को तेज हवा और बादल छाए रहे।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर भर तेज धूप बनी रही, जबकि शाम 4 बजे के बाद मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया। तीन दिनों से मौसम का यही रंग जारी है। शाम को बादलों की लुकाछिपी बनी रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
| शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| सुल्तानपुर |
42.2 |
24.6 |
| बांदा |
41.2 |
24.6 |
| आगरा |
40.5 |
24.2 |
| झांसी |
40.5 |
22.2 |
| प्रयागराज |
39.2 |
25.8 |