फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बच्ची सहित तीन की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

Sat, 30 May 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आंधी-बारिश का कहर : 200 से ज्यादा पेड़ गिरे... पूरे शहर की बिजली गुल 
विज्ञापन
पेड़ से दबी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में शुक्रवार शाम सात बजे मौसम का मिजाज अचानक से बिगड़ गया। करीब 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। इससे जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


कई मकान में ढह गए। इससे एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। 200 से ज्यादा पेड़ धराशायी हुए हैं। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद कर दी गई। 


शुक्रवार सुबह बारिश होने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम होते-होते मौसम फिर बिगड़ गया और तकरीबन सात बजे आई तेज आंधी से लोग सहम गए। लगभग 35 मिनट तक चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची सहित तीन की मौत

गांव नगला कर्म सिंह में मकान गिरने से छह साल की बच्ची नंदिनी की मौत हो गई। उसके पिता रमेश चंद सहित चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र में 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 के रामशंकर की मौत हो गई।

आगरा कैंट के सुल्तानपुरा में तूफान में हसमुद्दीन लाला के घर की छत गिर गई। उनके दो बेटे घायल हो गए। शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में आंधी से मकान गिर गया। इसमें पांच लोग दब गए। 

कुदरत का कहर इंसान पर ही नहीं, बेजुबान पर भी बरपा। गांव कोटरा मौजा मुटावई में ट्रांसफार्मर गिरने और पेड़ गिरने से दो भैसें मर गईं। फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगर चंद में कई पक्षी मर गए। 

उधर, आंधी के दौरान फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की गाड़ी के आगे पड़े गिर गया। वो काफी देर तक आगरा-जयपुर मार्ग पर फंसे रहे। सांसद ने बताया कि हाईवे पर सैकड़ों पेड़ गिर पड़े हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें