फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: जनपद में स्थापित होगा स्वचलित मौसम स्टेशन, शासन ने मांगा भूमि का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम सेवाओं के आधुनिकीकरण योजनांतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद में स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्लूएस) स्थापित करने के लिए शासन द्वारा 27 जनपदों की सूची में जनपद कासगंज को भी शामिल किया गया है, जिसके लिए कृषि विभाग से भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा है। मौसम स्टेशन स्थापित हो जाने से जनपद के मौसम से संबंधित वर्षा, तापमान, आर्द्रता आदि के सटीक आंकड़े मिल सकेंगे।
विज्ञापन

अभी मौसम के संबंध में जानकारी करने के लिए या तापमान और आर्द्रता की जानकारी के लिए मौसम से संबंधित वेब साइटों पर निर्भर रहना होता है, जिनसे मौसम के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं मिलते हैं। किस माह किस दिन कितना तापमान रहा, वातावरण में आर्द्रता कितनी रही, कितनी बारिश हुई इन सभी की जानकारी मौसम स्टेशन स्थापित होने के बाद बहुत सटीकता से मिल सकेगी। मौसम स्टेशन के स्थापित किए जाने के लिए कृषि विभाग से कृषि फार्म हाउस, कृषि विश्वविद्यालय अथवा अन्य संस्थान संबंधी भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा है।
मौसम स्टेशन स्थापित करने को भूमि का मानक
- 10 गुणा 12 मीटर परिमाप की समतल, सुरक्षित और खुली भूमि हो
- चयनित स्थल पर पेड़ों, भवनों, दीवारों आदि के अवरोधक न हो
- चयनित स्थल पर किसी प्रकार का पक्का निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए
- उपकरण की स्थापना के लिए फेसिंग विभाग द्वारा बनाया जाएगा
फसलों की वेरायटी के चुनाव में मिलेगी मदद
जनपद के मौसम के आंकड़ों की जानकारी होने पर यह सटीक पता लग सकेगा फसलों की बुवाई के समय कितना तापमान, आर्द्रता या फिर बारिश हैं। उसके अनुसार अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की वेरायटी के बीजों की बुवाई के लिए चयन करने में मदद मिलेगी। मौसम अधिक गरम हैं तो कौनसी वेरायटी उपयोगी होगी। मौसम आर्द्र अधिक हैं और बारिश किस माह में अधिक हुई इनका भी उपयोग खेतीबाड़ी में किया जा सकेगा।
विज्ञापन

दरियावगंज राजकीय कृषि परिक्षेत्र को किया चिह्नित
स्वचालित मौसम स्टेशन के स्थापना करने के लिए कृषि विभाग द्वारा दरियावगंज राजकीय कृषि परिक्षेत्र श्रीनगला की भूमि को चयनित किया गया है। इसका प्रस्ताव शासन को एडब्लूएस की स्थापना के लिए भेजा जा रहा है। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें