फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को साफ रहा मौसम, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को सुबह मौसम सर्द रहा तो वहीं दिन में धूप खिली। सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, हालांकि अधिकतम तापमान यथावत रहने के कारण दिन में सर्दी कम रही।
विज्ञापन

जनवरी की शुरुआत से लेकर अब तक सर्दी के सितम से लोग बचे हुए हैं। दो बार बारिश होने के बाद भी तापमान कम होने के बजाए उल्टा बढ़ गया। हालांकि रविवार को सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है। सुबह शनिवार की अपेक्षा अधिक होने के चलते न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
आसमान साफ था, तो धूप भी जल्द ही निकल आई। इससे फिर एक बार मौसम गर्म हो गया। दिन भर अच्छी धूप के कारण लोगों को राहत रही। रविवार को अवकाश होने के चलते बाजारों और पार्कों में भी भीड़ रही। लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल सर्दी अधिक परेशान नहीं करेगी। न्यूनतम तापमान आगामी दो दिनों तक आठ से दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें