मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहर के श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में बीएससी, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। महाविद्यालय ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 25 जुलाई से शुरू होगी।
श्री चित्रगु्प्त डिग्री कॉलेज नगर का सबसे पुराना महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। जिले के प्रत्येक छात्र इस कॉलेज में दाखिला चाहता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शेरपाल बताते हैं कि महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीएससी कृषि में प्रवेश लेकर छात्र-छात्राएं रोजगार हासिल कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म वितरण शुरू हो चुका है। छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज पहुंचकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय 25 जुलाई से वेब पंजीकरण शुरू कर रहा है। इसके साथ ही महाविद्यालय में भी वेब पंजीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
किस विषय के लिए कितनी हैं सीटें
बीएससी बायोलॉजी प्रथम वर्ष- 240
बीएससी गणित- प्रथम वर्ष- 240
बीएससी कृषि-420
बीए प्रथम वर्ष - 420
बीकॉम प्रथम वर्ष - 180
छह विषय से एमए कराने की है व्यवस्था
महाविद्यालय में एमए के लिए हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय संचालित हैं। इन छह विषयों में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
चार विषयों से एमएससी कराने की है व्यवस्था
प्राचार्य डॉ. शेरपाल बताते हैं कि महाविद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी से एमएससी कराने की व्यवस्था है। इन विषयों के लिए इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज पहुंचकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों पर आधारित होगी। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार ही शुल्क लिया जाएगा।
डॉ. शेरपाल, प्राचार्य श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी