ताजनगरी में शरद पूर्णिमा पर गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी। सुबह ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर आ गया जो बीते साल 30 अक्तूबर के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस कम है। बीते साल न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर था, जबकि इस बार 14.6 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और सुबह धुंध छाई रहेगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है । वही सुबह धुंध के साथ ही ठंड का एहसास रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया जो 1 डिग्री कम है। बीते 4 सालों में सबसे कम तापमान है। ब्यूरो
30 अक्तूबर अधिकतम न्यूनतम
2020 31.8 डिग्री 14.6 डिग्री
2019 28.0 डिग्री 20.0 डिग्री
2018 32.0 डिग्री 15.0 डिग्री
2017 31.5 डिग्री 17.6 डिग्री