प्रदूषण बढ़ा, दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला, लेकिन शहर में प्रदूषण कम नहीं हुआ। आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में न केवल बना हुआ है, बल्कि शुक्रवार को तो देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शनिवार को तीसरे स्थान पर था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 390 रहा, जबकि दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया।