रविवार को कई इलाकों में हुई थी बारिश
रविवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। बटेश्वर के गोकुलनाथ मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। इससे बैरक टोला के 50 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। वहीं फरेरा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
मथुरा में भी पड़े ओले
मथुरा के कोसीकलां में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। टैंटीगांव के सुरीर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हल्के ओले पड़े। बलदेव में शनिवार की रात से रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सोमवार को मौसम साफ रहा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।