फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: आगरा में आज छह केंद्रों पर टीकाकरण के लिए होगा पूर्वाभ्यास

Tue, 05 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) मंगलवार सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे के लिए जिले में छह केंद्रों पर होगा। सोमवार को ड्राई रन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। सीएमओ, एसएन प्राचार्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया शहर में तीन केंद्र बनाए हैं। ये हैं नरायच स्वास्थ्य केंद्र, पुष्पाजंलि हॉस्पिटल और एसएन। देहात में बरौली अहीर, अछनेरा व खंदौली पर वैक्सीनेशन का पुर्वाभ्यास किया जाएगा। डीएम ने कहा वैक्सीनेशन टीम में दो सुरक्षाकर्मियों समेत छह लोग हैं। 
ड्राई रन में कोई दवाई इस्तेमाल नहीं होगी। ड्राई रन से वैक्सीनेशन के दौरान होने वाली जांच, प्रपत्र भरना और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही परखी जाएंगी। इस दौरान जो कमियां मिलेंगी उन्हें वैक्सीनेशन के दौरान दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

15 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया पहले चरण में 15 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना है। 18,908 चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पंजीकृत किया है। इनमें से पहले चरण में करीब 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

कोविशील्ड या कोवॉक्सिन अभी तय नहीं
ताजनगरी में कोवॉक्सिन लगाई जाएगी या कोविशील्ड ये अभी तय नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शासन से निर्देशों का इंतजार है। जो भी वैक्सीन उपलब्ध होगी उसे ही लगाया जाएगा।

30 मिनट तक दुष्प्रभाव की जांच 
वैक्सीनेशन के दौरान 30 मिनट तक उस व्यक्ति पर दुष्प्रभाव की जांच के लिए निगरानी की जाएगी। एक विशेषज्ञ टीम केंद्र पर मौजूद रहेगी। ड्राई रन के दौरान भी दुष्प्रभाव व अन्य हालातों को समझने के लिए 30 मिनट तक व्यक्ति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य और सीएमओ ने देखी व्यवस्थाएं
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के आइसोलेशन वार्ड में बूथ बनाया गया है। प्राचार्य और चिकित्सकों की टीम ने यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ ने भी शहर के बूथों का निरीक्षण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें