फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: बारिश के बाद धूप खिलने से गुम हुई सर्दी, ठिठुरने से मिली राहत

Tue, 05 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में रविवार को दिनभर बादल छाए और रात भर बूंदाबांदी, बारिश तो हुई, लेकिन सोमवार को बादलों में सर्दी गुम हो गई। सुबह बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर में धूप खिली, जिससे तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात में पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया।

विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान नए साल पर महज दो डिग्री था जो महज चार दिनों में बढ़कर 14.7 डिग्री पर आ गया, जबकि नए साल पर दिन का तापमान ही 15 डिग्री तक आ गया था। तापमान में हुई इस बढ़ोतरी के कारण सर्दी का सितम कम हो गया। इससे सर्दी से परेशान हुए लोगों को राहत मिली। 
रविवार से सोमवार की सुबह तक 2.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। इसके बाद सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार और बुधवार को भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को कई इलाकों में हुई थी बारिश 
रविवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। बटेश्वर के गोकुलनाथ मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। इससे बैरक टोला के 50 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। वहीं फरेरा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। 

मथुरा में भी पड़े ओले
मथुरा के कोसीकलां में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। टैंटीगांव के सुरीर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हल्के ओले पड़े। बलदेव में शनिवार की रात से रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सोमवार को मौसम साफ रहा। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें