फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर, एक डिग्री और लुढ़का पारा

विज्ञापन
27एमएनपी-12-शुक्रवार को कोहरे के बीच करही रोड पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल के करीब आते ही सर्दी के तेवर तल्ख हो गए हैं। तापमान में लगातार दर्ज की जा रही है। रोजाना गिर रहा तापमान शुक्रवार को फिर सीजन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीन डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन

2019 में अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। हर किसी को नए साल का इंतजार है, लेकिन मौसम के तेवर नए साल में लोगों को और परेशान करेंगे। तापमान में लगातार आ रही गिरावट मौसम के हिसाब से अच्छे संकेत नहीं है। बीते दो दिन में ही तापमान तीन डिग्री नीचे आ चुका है। 25 दिसंबर को जहां न्यूनतम तापमान छह और 26 दिसंबर को चार डिग्री था तो वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और एक पायदान खिसककर तीन डिग्री पर जा पहुंचा।
तापमान में गिरावट से मौसम में बढ़ी सर्दी ने लोगों को परेशान होने पर मजबूर कर दिया है। सर्दी के चलते लोग केवल खुद को बचाने में जुटे हैं। घरों और दुकानों पर लोग आग के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन में भी लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। अगर ऐसे ही तापमान में लगातार गिरावट आती रही तो नए साल पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सर्दी को देखते हुए डीएम ने इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी कर दी है। उन्होंने 28 दिसंबर तक अवकाश का आदेश जारी किया है वहीं 29 को रविवार होने के चलते स्कूल बंद हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ इलैक्ट्रॉनिक बाजार में उछाल आ गया है। दुकानों पर जमकर रूम हीटर व ब्लॉअर की बिक्री हो रही है। दुकानदार मौसम को देखते हुए फिक्स रेट पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। बाजार में तीन सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये के रूम हीटर उपलब्ध हैं तो वहीं ब्लोअर की कीमत इस बार 1200 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है। बिक्री में आए उछाल से दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें