फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
28एमएनपी-06-घने कोहरे के बीच सड़क पर गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी कहर बन कर लोगों पर सितम ढा रही है। शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। वहीं दिनभर लोग गलन से ठिठुरते रहे। बीते कई दिनों से तापमान में गिरावट आने से लोग परेशान हैं। सूर्य देव भी दर्शन नहीं दे रहे हैं। धूप न निकलने से गलन से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह कोहरा इतना घना था थोड़ी दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। दोपहर तक कोहरा तो साफ हो गया, लेकिन सर्द हवा और गलन से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सर्दी भरपूर रही। सड़कों और बाजारों में भी सर्दी के चलते सन्नाटा पसरा रहा।
अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस रहने से सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लिया।
मैनपुरी। सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों के बाजार में उछाल आ गया है। बाजारों में जमकर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। स्वेटर और जैकेट जहां युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं तो वहीं डिजाइनर शॉल महिलाओं को लुभा रही हैं। लेकिन इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा कीमत में दस प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

700 से 1500 तक के स्वेटर उपलब्ध हैं तो वहीं जैकेट की शुरुआत क हजार रुपये से है। बाजार में सर्दी को देखते हुए पैराशूट जैकेट की सबसे अधिक मांग है। दरअसल ये जैकेट बाइक सवारों की पहली पसंद हैं। इसमें हवा पार न होने के चलते सर्दी नहीं लगती है। इसके कारण लोग इसकी खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें