फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: मौसम का क्यों बिगड़ा मिजाज..., सितंबर में पड़ रही जून जैसी गर्मी; अभी और बढ़ सकता तापमान

Sun, 03 Sep 2023 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सितंबर के मौसम में मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा हुआ है कि जून जैसी गर्मी से सभी बेहाल हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस माह भी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में तापमान और बढ़ सकता है। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर तेज धूप व गर्मी से परेशान दिखे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की बिगड़ी चाल ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह 8-9 बजे से ही चटक धूप से इंसान और फसल दोनों बेहाल हैं। सितंबर माह में भी जून जैसी गर्मी पड़ रही है। घरों में उमस से लोग परेशान हैं। बारिश का पानी न मिलने से खरीफ और सब्जियों की फसल नहीं बढ़ रही हैं। हालांकि अगस्त में हुई बारिश ने जुलाई के न्यूनतम स्तर की बारिश को कवर तो किया लेकिन गर्मी से राहत नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि आगरा में भी इस साल औसत से कम बारिश हुई है। सिर्फ जून में अच्छी बारिश हुई, 162.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जुलाई माह फिसड्डी रहा। मात्र 71.05 मिमी बारिश हुई जो पिछले तीन सालों का न्यूनतम स्तर है। वर्ष 2021 में जुलाई माह में 349.6 मिमी और 2022 में 299.95 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि यह वो समय होता है जब सब्जियों और खरीफ की फसलों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरएस चौहान बताते हैं कि बारिश के पानी में नाइट्रोजन प्रचुर मात्रा में होता है जो फसलों की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पानी के अन्य स्रोत फसलों की उस गुणवत्ता को बरकरार नहीं रख पाते। यही कारण है कि इस बार जिले में बाजरा, तिल, धान, कपास, मूंग, उड़द, अरहर के साथ सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. संदीप सिंह बताते हैं कि मौसम विभाग को सितंबर में भी कोई खास बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान अभी और बढ़ सकता है।
 

बारिश का रिकॉर्ड
जुलाई 2023 तक 325.8 मिमी
जुलाई 2022 तक 452.93 मिमी
जुलाई 2021 तक 472.8 मिमी

ये रहा इस साल बारिश का हाल
साल 2023
जनवरी- 34.1 मिमी
फरवरी- कोई बारिश नहीं
मार्च- 23.95 मिमी
अप्रैल- कोई बारिश नहीं
मई- 34.60 मिमी
जून- 162.1 मिमी
जुलाई- 71.05 मिमी
अगस्त- 157.08 मिमी
 

साल 2022
जनवरी- 40 मिमी
फरवरी- 8.75 मिमी
मार्च- कोई बारिश नहीं
अप्रैल- कोई बारिश नहीं
मई- 11.78 मिमी
जून- 92.45 मिमी
जुलाई- 299.95 मिमी
अगस्त- 168.9 मिमी
विज्ञापन

साल 2021
जनवरी- 3.1 मिमी
फरवरी- कोई बारिश नहीं
मार्च- 1.9 मिमी
अप्रैल- कोई बारिश नहीं
मई- 96.6 मिमी
जून- 21.6 मिमी
जुलाई- 349.6 मिमी
अगस्त- 175.7 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें