फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: आगरा में सुबह-सुबह तेज बारिश, फिर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 23 Jan 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP Weather Update: दो दिन की राहत के बाद आगरा में फिर मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस बारिश के बाद अब एक बार फिर कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। 
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Forecast:  आगरा में बुधवार को खिली धूप ने शहरवासियों को राहत दी। सुबह सर्दी के तेवर सख्त थे, लेकिन दिन में चटक धूप निकली। वहीं गुरुवार को सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इधर, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार को घने कोहरे के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन




 

ये तापमान किया गया दर्ज
पिछले 15 दिनों से कड़ाके की सर्दी झेल रहे शहरवासियों को संक्रांति पर निकली धूप ने राहत दी। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, लेकिन दिन में तेज धूप चटकते ही ठंड का असर भी कम महसूस हुआ। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया।

 
विज्ञापन

छाएगा घना कोहरा
अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छा सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें