फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बदला मौसम: जिलेभर में हुई बूंदाबांदी, सर्दी बढ़ी

विज्ञापन
एक खेत में खड़ी सरसों की फसल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में सोमवार को हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। बदला हुआ मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं आलू और सरसों की फसल के लिए भी मौसम उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह जिले में कोहरा और बादल छाए रहे। कोहरा साफ होने के बाद भी धूप नहीं निकली। सुबह साढ़े दस बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्दी और गलन बढ़ गई। हालांकि बूंदाबांदी कुछ ही देर में बंद हो गई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप की भी लुका छिपी चलती रही। तापमान में कोई भी बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
आलू और सरसों की फसल पर संकट
मौसम में नमी बढ़ने के कारण आलू की फसल में झुलसा का प्रकोप शुरू हो गया है। वहीं अब बूंदाबांदी के बाद इसके बढ़ने की आशंका भी सता रही। सरसों की फसल के लिए भी मौसम मुसीबत भरा है। अगर बादल छाए रहे तो सरसों की फसल में माहू कीट लगने का डर किसानों को सता रहा है। इससे सरसों की फसल खराब हो जाएगी। अन्नदाता जल्द से जल्द मौसम साफ होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की बात
मौसम के आगे किसी का कोई जोर नहीं है। मौसम के चलते ही आलू की फसल में पहले ही झुलसा रोग शुरू हो गया है। अब अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो झुलसा तेजी से बढ़ेगा।
राजेंद्र सिंह, नगला पाई।
सरसों की फसल के लिए मौसम बेहतर खराब है। अगर जल्द ही बादल साफ होने के साथ ही धूप नहीं खिली तो कीट का प्रकोप सरसों में शुरू हो जाएगा। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

जैनेंद्र कुमार, सीतापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें