फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा की घटना के बाद एक 'गलती' ने उड़ाए पुलिस के होश, महकमे में मची खलबली

Mon, 26 Nov 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
विज्ञापन
थाना सिकंदरा की घटना के बाद सोमवार को हरिपर्वत में पिस्टल गायब होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मचा गया। कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी परेशान हो गए। हालांकि बाद में सही मिलान होने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


दरअसल, थाना सिकंदरा से रिवाल्वर और कारतूस चोरी होने के बाद एडीजी अजय आनंद ने सभी थानों के शस्त्रागार में असलहों की गिनती करने का निर्देश दिया है। इस पर हरीपर्वत थाने में भी गिनती की जा रही है।

सोमवार को गिनती के दौरान शस्त्रागार में एक पिस्टल कम मिली। इससे पुलिसकर्मियों के चेहरों से हवाइयां उड़ गई। मुंशी ने दोबारा असलहों का मिलान किया तो पिस्टल मिल गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि पिस्टल, कारतूस गायब नहीं हुए हैं। यह गलत सूचना है। इनका मिलान ठीक से नहीं हो पाया था। 

बता दें कि थाना सिकंदरा के शस्त्रागार से तीन रिवाल्वर और एके-47 के 76 कारतूस चोरी हो गए थे। पुलिस ने रविवार को चोरी का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें