फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चारों साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहादत को किया नमन

विज्ञापन
गतका प्रदर्शन
विज्ञापन
आगरा। गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहादत को नगर निगम में पंजाबी विरासत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नमन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेट्स हाथों में संदेश लिखे बैनर और पट्टिका लेकर शामिल हुए। गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के युवाओं ने गतका का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

पंजाबी विरासत और नगर निगम के सहयोग से नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित पंजाबी समाज, कई सामाजिक संगठन और पार्षदगण शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने बैनर और पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को चारों साहिबजादों की शहादत के बारे में अवगत कराया। कुछ बच्चे अपने हाथों से गुरु गोबिंद सिंह की पेंटिंग बनाकर लाए। रंजीत अखाड़े के युवकों ने मंच पर गतका का प्रदर्शन कर लोगों में जोश भर दिया। आंखों पर पट्टी बांधकर दुश्मन पर प्रहार करना और नारियल फोड़ने की कला ने सभी को हैरत में डाल में दिया। सिख युवाओं ने गतका के माध्यम से अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को गुरु महाराज के चारों साहिबजादों और माता गुजर कौर समेत संतों की वीरगाथा से परिचय कराना था।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, संत राजेंद्र सिंह इंदौरिया, चरणजीत थापर, चंद्र मोहन सचदेवा, प्रधान कंवलदीप सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, रंजीत सामा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। महापौरने बच्चों को संबोधित करते हुए मोबाइल के प्रयोग की अच्छाइयों और खामियां के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सच्चाई की राह पर चलना, क्योंकि सच के मार्ग पर चलने पर भले ही कठिनाइयां आएं अंत में जीत सच्चाई की ही होती है।
विज्ञापन

महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों व गुरु साहिब के साहिबजादों की शहादत से अवगत कराना है। संरक्षक रानी सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, अजायब सिंह टीटू, दलजीत सिंह सेतिया, गुरमीत सेठी एवं भूपेश कालरा ने बताया कि हम सबको यह सप्ताह गुरु महाराज के चारों साहिबजादों व माताजी की शहादत के रूप में मनाना चाहिए। कार्यक्रम में नगर निगम आगरा, प्रभात कृष्ण अरोरा चैरिटेबल ट्रस्ट, कई विद्यालयों की संस्था व समाज के स्कूलों का सहयोग रहा। संचालन पार्षद शरद चौहान ने किया। अंत में मेयर हेमलता दिवाकर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इन्हें किया गया सम्मानित
गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों के नाम पर बाबा अजीत सिंह अवॉर्ड सरबजीत सिंह अरोरा, बाबा जुझार सिंह अवाॅर्ड जश्नूर कौर, बाबा जोरावर सिंह अवाॅर्ड गुरु सिद्ध कौर एवं बाबा फतेह सिंह अवाॅर्ड रिद्धिमा को मिला। मेयर और पंजाबी विरासत द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
-
ये भी रहे उपस्थित
पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद भरत शर्मा, पार्षद हरिओम गोयल, सौभाग्य अरोरा, मोनिका सचदेवा, शीला बहल, परमजीत सिंह मक्कर, बंटी चावला, अंजना असीजा, मन्नू महाजन, अमित खत्री, विकास मेहरा, परमिंदर सिंह ग्रोवर, गुरमीत कौर गिल, बबलू अरशी, अवतार सिंह गिल, जसवीर सिंह अरोरा, राजदीप सिंह, रिंकू गुलाटी, लकी सेतिया, जसमीत सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह, जानी बेदी, बलविंदर सिंह, मंजीत चौधरी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें