फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोनौठी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वाटरवर्क्स टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम सोनौठी में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सरपंच चेयरमैन विशवेंद्र कुमार ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला मुकाबला वाटरवर्क्स फतेहपुर सीकरी और मदनपुरा की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाटरवर्क्स की टीम ने उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने गांव के बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल किट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाने का सबसे बेहतर माध्यम हैं। कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच और प्रोत्साहन की है। इस दौरान दामोदर ओझा, गौरव जिंदल, मोनू, नाजिम और जमा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें