फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में जलभराव, नगरपालिका के दावों की खुली पोल

विज्ञापन
कासगंज में हाथी गेट पर बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरता ई-रिक्शा चालक । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर में बृहस्पतिवार को मानसून की पहली बारिश हुई। झमाझम बारिश होने के कारण शहर के लक्ष्मीगंज, हाथीगेट, सोरों गेट और बिलराम गेट इलाकों जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगरपालिका प्रशासन के नालों और नालियों की सफाई के दावों की पोल इस बारिश में खुल गई। जलभराव के कारण वाहन निकलने में दिक्कतें हुईं। लोगों को गड्ढों व नालियों का अंदाजा जलभराव में नहीं हो पा रहा था। आसपास के लोग राहगीरों को चिल्लाकर सावधान कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। पहले रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं, लेकिन नौ बजे से 10:30 बजे तक तेज बारिश हुई। तेज बारिश के बाद ही लक्ष्मीगंज, हाथीगेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, बिजलीघर क्षेत्र की बस्ती, गांधी मूर्ति इलाके में भी जलभराव हो गया। गली खेड़िया, लवकुश नगर और गंगेश्वर कॉलोनी सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। दुकानदारों को जलभराव के कारण अपनी दुकानों का सामान हटाना पड़ा। सुबह 10:30 बजे के बाद जब बारिश हल्की हुई तो सड़कों पर भरा पानी एक से डेढ़ घंटे बाद निकल पाया, लेकिन जिन बस्तियों में पानी निकासी के प्रबंध नहीं थे वहां गड्ढों में पानी भरा रहा। लोगों के बीच पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें