फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में खतरनाक हुईं सड़कें: सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर हुए गड्ढे, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 21 Aug 2026 01:25 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सैंया में खेरागढ़ मार्ग पर गहरे गड्ढों में जलभराव के कारण सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन
बारिश में खतरनाक हुईं सड़कें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया में  बारिश की वजह से सड़कों में हुए गड्ढे हादसों का सबब बनने लगे हैं। खेरागढ़ मार्ग पर एक ऐसा ही हादसा हुआ, जहां सड़क पर गहरे गड्ढों में जलभराव के कारण सरसों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


यह घटना सुबह लगभग 10 बजे उस समय हुई जब बसेड़ी निवासी पवन कुमार परमार अपने ट्रैक्टर में सरसों के बोरे लादकर शमसाबाद गल्ला मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर सैंया फ्लाई ओवर ब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों में घुसा, जलभराव के कारण ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। ट्राली के पलटते ही उसमें लदे सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए।

ट्रॉली पलटते ही चालक पवन कुमार परमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चालक कूदने में जरा भी देर करता तो वह भी मलबे के नीचे दब सकता था। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा यह घटना एक गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पलटी हुई ट्राली को सीधा करवाया। इस बीच, घटनास्थल से गुजर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने सड़कों की जर्जर स्थिति और गड्ढों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें