फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर बहता गंगाजल, खंदारी में एक-एक बूंद को तरसते लोग; चौंकाने वाला है आगरा का हाल

Wed, 22 Apr 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदारी क्षेत्र में एक महीने से पानी की सप्लाई ठप है, जिससे हजारों लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन लीकेज के कारण गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सड़क पर बहता गंगाजल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी के मौसम में एक तरफ लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी तरफ जलकल विभाग की लापरवाही से लाइन लीकेज से गंगाजल सड़क पर बह रहा है। खंदारी क्षेत्र में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई ठप होने के कारण करीब 10 हजार की आबादी प्यासी है। मंगलवार को इलाके में टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए लोग खाली बर्तन लेकर टूट पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा किला के सामने जलकल विभाग की लापरवाही से मुख्य पाइप लाइन लीक होने के कारण हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद होता रहा। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से एक तरफ बर्बादी हो रही है और दूसरी तरफ लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज है। स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह का आरोप है कि जलकल विभाग को बार-बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लाइन ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एमके राजपूत का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज को ठीक कराया जाएगा। खंदारी क्षेत्र में टैंकर से पानी की सप्लाई कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें