फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पानी की टंकी भरभराकर गिरी, दो मकान और वाहन क्षतिग्रस्त; दहशत में लोग

Tue, 16 Jan 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजगंज स्थित ओमश्री होम्स काॅलोनी में पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि ये हादसा रात के समय हुआ।  टंकी के मलबे की चपेट में आकर दो मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
 
विज्ञापन
दो मकान और वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज स्थित ओमश्री होम्स काॅलोनी में रविवार रात पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां लोग नहीं थे। दो मकानों के आगे का हिस्सा, एक कार, दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। काॅलोनी की महिलाओं ने निर्माण में घटिया सामग्री से हादसा होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि ओमश्री ग्रीन होम्स काॅलोनी में हादसा हुआ। रविवार रात एक बजे टंकी भरभराकर गिर गई। लोगों ने सोमवार सुबह सूचना दी। काॅलोनी में 142 मकान हैं। इनमेंं से 70 में लोग रहते हैं। लोगों ने बताया कि वर्ष 2009 में छह बीघा जमीन पर काॅलोनी विकसित की गई। टंकी गिरने से मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कृष्ण कुमार के मकान की दीवार, दो साइकिल और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई।

गनीमत रही कि हादसा रविवार को दिन में नहीं हुआ। काॅलोनी के हरीश भारद्वाज की सात साल की बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने मंदिर में सुंदरकांड कराया था। बड़ी संख्या में लोग आए थे। हरीश के मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप लगाया कि टंकी का पिलर बनाने में जो सरिया लगाई गई थीं, वह काफी पतली थीं। यह 14 साल में ही जर्जर हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ओमश्री ग्रीन होम्स फेज-वन रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक देवेश शुक्ला का कहना है कि सोसाइटी को एडीए अधिकारियों की निगरानी में टंकी सहित सभी चीजें हैंडओवर की जा चुकी हैं। आवासीय सोसाइटी के लोग रखरखाव का कोई खर्च भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें