फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : मंगलवार को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, पहले ही भरकर रख लें

Tue, 01 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के सिकंदरा और शाहगंज के लोग सोमवार को ही पानी भरकर रख लें। मंगलवार सुबह नौ बजे ही 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद कर दी जाएगी। इससे दो लाख लोग प्रभावित होंगे। जल निगम की गंगाजल इकाई की ओर से शाहगंज द्वितीय जोनल पंपिंग स्टेशन पर नए बने भूमिगत जलाशय से मुख्य लाइन का कनेक्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले यह कार्य 24 अगस्त को किया जाना था लेकिन जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के पास पाइप लाइन फटने के कारण शहर में 4 दिन तक पेयजल संकट गहरा गया था। इस वजह से काम स्थगित कर दिया गया। अब इसे मुहर्रम के यौम-ए-आशूरा के बाद एक सितंबर को कराया जाएगा।

जलनिगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता के मुताबिक शटडाउन के दौरान लोहामंडी, शाहगंज प्रथम, शाहगंज द्वितीय, शाहगंज तृतीय, बोदला, हलवाई की बगीची, लॉयर्स कॉलोनी, सूर्य नगर, संजय प्लेस, निर्भय नगर समेत 10 जोनल पंपिंग स्टेशन बंद रहेंगे। लोग पानी भरकर रख लें, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें