फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जलसंकट: यमुनापार के पांच हजार घरों में दो दिन नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगाने के लिए नोट करें ये नंबर

Fri, 20 Nov 2026 12:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुनापार के कई इलाकों में दो दिन पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग ने नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी खर्च करने की अपील की है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर पुल के नीचे मेट्रो पिलर के लिए पानी की लाइन शिफ्टिंग कार्य से शुक्रवार और शनिवार को कालिंदी विहार और ट्रांस यमुना क्षेत्र के पांच हजार घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डेढ़ दर्जन पॉश कॉलोनियों में शनिवार दोपहर तक पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन


जलकल विभाग ने शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक लगातार 16 घंटे जलापूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। छत्ता जोन के अधिशासी अभियंता प्रेम प्रताप सिंह ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर निर्माण कार्य के कारण शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और श्याम विहार कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

इसके साथ ही सौदान सिंह डिग्री कॉलेज क्षेत्र, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास और नगला बिहारी सहित आसपास के इलाकों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी खर्च करने की अपील की है।
विज्ञापन


आपात स्थिति में लोगों को राहत देने के लिए जलकल विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पेयजल टैंकर मंगाने के लिए नागरिक विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722 या कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें