फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: निकाह का झांसा देकर मौलवी ने किया युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Tue, 13 Sep 2022 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आरोपी मौलवी एक साल से युवती का यौन शोषण कर रहा था। जब उसने निकाह की बात की तो इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की एक मस्जिद के मौलवी पर युवती ने निकाह का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित युवती ने मस्जिद के सचिव पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के सादुल्लाह मस्जिद छोटा बाजार के मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि उसकी छोटी बहन मस्जिद में पढ़ने जाती थी। उसे छोड़ने जाने के दौरान मौलवी उससे बातचीत करने लगा। दोनों के अविवाहित होने पर मौलवी ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। 

मौलवी के साथियों ने भी किया शोषण 

आरोप है कि एक वर्ष तक मौलवी अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका यौन शोषण करता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब 31 अगस्त को मौलवी से निकाह करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। उसे धमकाया।  

पीड़िता का आरोप है कि मौलवी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी के सामने यह बात बताई तो उसे जान से मारकर वह भाग जाएगा। पीड़िता के पिता ने जब इसकी शिकायत मस्जिद के सचिव से की तो उन्होंने मौलवी को भगा दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें