फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: गर्मी में पानी के लिए परेशान...एक महीने से जलापूर्ति बाधित, बूंद-बूंद के लिए भटक रहे लोग

Thu, 08 May 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गर्मी में पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में सीडीओ ने जांच कराकर जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव के गांव रतनपुर किरकिच में ओवरहेड टैंक से एक महीने से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान ने सीडीओ से शिकायत की है। सीडीओ ने मामले की तत्काल जांच करने के निर्देश विकास खंड अधिकारी जागीर को दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा रतनपुर किरकिच विकास खंड जागीर की प्रधान कृष्णा दास शाक्य ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि गांव में प्रधानमंत्री अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। भीषण गर्मी में गांव में बने ओवरहेड टैंक से घर-घर पानी एक माह से नहीं पहुंच रहा है। 

इससे लोग परेशान हैं। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के ठेकेदार और इंजीनियर को पेयजल समस्या से अवगत करा चुकी हैं। ग्राम प्रधान ने सीडीओ नेहा बंधु से तत्काल पानी की सप्लाई दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ ने मामले की जांच विकास खंड अधिकारी जागीर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें