फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जल संकट: पाइपलाइन लीक, दो लाख लोगों को दो दिन और नहीं मिलेगा पानी

Sat, 22 Aug 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • काला महल, कोतवाली, पीपल मंडी, छत्ता, बालूगंज सहित 10 कॉलोनियों के लोग परेशान
  • रविवार की रात तक ही काम पूरा होने के आसार, सोमवार को जलापूर्ति की उम्मीद
विज्ञापन
गंगाजल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के काला महल, कोतवाली, पीपल मंडी, छत्ता, बालूगंज, छीपीटोला और रकाबगंज क्षेत्रों में सोमवार की सुबह तक पानी नहीं आ पाएगा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के सामने 28 इंच की पानी की पाइप लाइन शुक्रवार की सुबह लीक हो गई, जिस वजह से पानी की सप्लाई रोक दी गई। पूरे दिन इन क्षेत्रों के दो लाख से ज्यादा लोगों को परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन


शाम को डी-वाटरिंग के बाद जैसे ही मरम्मत का काम शुरू किया गया तो पता चला कि पाइप फट गया है। ऐसे में पूरे पाइप को बदलने का काम शुरू किया गया है, जिसमें 48 घंटे का समय लग जाएगा। रविवार की रात तक ही काम पूरा होने के आसार है। ऐसे में मरम्मत के बाद सोमवार की सुबह ही जल आपूर्ति की उम्मीद है।


जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट के सामने मंदिर से सटी 28 इंच की पानी की पाइप लाइन महीने में तीसरी बार लीक हुई है। हर महीने 3 से 4 बार इस पाइप लाइन के लीक होने से दो लाख से ज्यादा लोग परेशान होते हैं। शुक्रवार की सुबह जब पाइप लाइन लीक हुई तो आपूर्ति बंद कर दी गई। क्षेत्र के लोगों ने जानकारी की तो बताया गया कि शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी, लेकिन शाम को भी पानी नहीं मिला।  यह पाइप 70 साल से ज्यादा पुराना है और लोहे का होने के कारण पूरी तरह से गल चुका है।

विज्ञापन

लॉकडाउन में चलेगा काम

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट के सामने जहां पर पाइप लाइन बदलने का काम किया जा रहा है, उस व्यस्त मार्ग से भारी ट्रैफिक निकलता है। लेकिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण लोगों का आवागमन कम रहेगा। इस वजह से पाइप लाइन को बदलने का काम आसानी से किया जा सकता है। अगर सामान्य दिनों में यह काम किया जाता तो जाम की भी समस्या खड़ी हो सकती थी।

पूरा पाइप बदला जाएगा

मेयर नवीन जैन ने बताया कि जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट के सामने पाइप लाइन लीक होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस लाइन की मरम्मत की जगह मैंने पूरा पाइप बदलने के आदेश दिए हैं। पूरा पाइप बदल जाएगा तो हर दिन लीकेज की समस्या खत्म हो जाएगी। 

48 घंटे लगेंगे पाइप बदलने में 

जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने बताया कि पाइप लाइन को बदलने के काम में कम से कम 48 घंटे लग जाएंगे। इस दौरान लोगों को पानी की दिक्कत ना हो, इसके लिए सभी टैंकरों को पानी लेकर भेजा जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वह जलकल के कंट्रोल रूम पर फोन करके टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन

पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि हम लोग पानी की पाइप लाइन लीक होने से त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन यही शिकायत रहती है। पूरी पाइपलाइन को बदलने की जरूरत है। वेदांत मंदिर तक पाइप लाइन बदलने के लिए 7 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे ,लेकिन जल निगम ने उसे भी दूसरे इलाकों में लगा दिया। परेशान हम हो रहे हैं।

टैंकर के लिए 81920 95401 पर फोन करें

शनिवार और रविवार को काला महल, पीपल मंडी, रकाबगंज आदि क्षेत्रों में आपूर्ति न होने के कारण पेयजल संकट बना रहेगा। इसके लिए लोग जलकल विभाग से पानी का टैंकर मंगवा सकते है। जलकल कंट्रोल रूम के नंबर 81920 95401 पर फोन करके पानी मंगाया जा सकता है।

एक तरफ जीवनी मंडी के सामने पाइप लाइन बदलने के कारण रविवार तक 2 लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा, वहीं सोमवार को शाहगंज द्वितीय पंपिंग स्टेशन में आउटलेट कनेक्शन के काम के कारण शाहगंज, बोदला, लॉयर्स कॉलोनी, संजय प्लेस, सूर्यनगर, लोहा मंडी, हलवाई की बगीची, निर्भय नगर समेत 10 जोनल पंपिंग स्टेशनों की सप्लाई 24 घंटे तक बंद रहेगी। जल निगम की गंगाजल इकाई ने यहां सोमवार को शट डाउन मांगा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें