फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद की ठार बाग में 40 दिन से अंधेरा, बूंद-बूंद पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद ठार बाग के लोग विगत 40 दिन से विद्युत कटौती झेल रहे हैं। बिजली आपूर्ति के अभाव में लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है। यमुना तलहटी के गांव रसूलाबाद ठार बाग में करीब तीन दर्जन विद्युत कनेक्शन हैं। यहां विभाग द्वारा मीटर भी लगाए हैं तथा बिल की वसूली की जा रही है। विगत 20 मई को आए आंधी-तूफान में क्षेत्र के विद्युत खंभे टूट गए। शिकायत के बाद भी विभाग ने क्षेत्र के विद्युत खंभे सही नहीं कराए। ऐसे में यहां विगत 40 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से गांव में जल संकट गहराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों बताते हैं कि गर्मी में यहां के लोग दूर क्षेत्रों से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। आरोप है कि गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं है। इसके बावजूद विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। बृहस्पितिवार को ग्रामीणों ने पूरे गांव के सभी कनेक्शन कटवाने के लिए विद्युत अधिकारियों को सामूहिक रूप से पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में तत्काल विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए और विगत दिनों का बिजली का बिल माफ किया जाए। मांग करने वालों में प्रताप सिंह, निरोत्तम सिंह, गोपाली, रामवती देवी, कल्याण सिंह, ओमकार सिंह, राकेश कुमार, कुंती देवी, गौरीशंकर, श्यामवीर सिंह, धनपाल, शंकरलाल, सुमन देवी, गुड्डी देवी, रामरतन, ब्रजेश आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें