फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लाइन बिछाते समय पानी की लाइन तोड़ी, तीन हजार घरों में नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन नगर पालिका और शहर के बाशिंदों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बृृहस्पतिवार रात खोदाई के दौरान पानी की सप्लाई लाइन टूट गई जिससे शुक्रवार सुबह शहर के करीब तीन हजार घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात शहर के आश्रम रोड पर गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान नगर पालिका की पानी की मुख्य सप्लाई लाइन टूट गई। इसके चलते शहर के मोहल्ला राजा का बाग, मिश्राना, नगला ताल, चौथियाना और सौतियाना की पानी सप्लाई बाधित हो गई। पांच मोहल्लों की पानी सप्लाई बाधित होने के कारण शहर के तीन हजार घरों के लोगों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पालिका की टीम ने मरम्मत का कार्य शुरू किया।
अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी के लिए लिखा पत्र
गैस पाइपलाइन बिछाने के काम से नगर पालिका की पानी की पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। हाल ही में 26 अगस्त को कचहरी रोड पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पालिका ने क्षतिग्रस्त पानी लाइन की मरम्मत पर आने वाला खर्च कार्यदायी संस्था से मांगा है, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही मरम्मत कार्य पर हुए खर्च का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घरों में पानी नहीं आया है, इससे दिनचर्या प्रभावित हुई। दिनभर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
मदन मोहन पांडेय, राजा का बाग
गैस लाइन बिछाने में लगी संस्था की जरा सी लापरवाही से हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के लिए दिनभर परेशान होना पड़ा।
रवि कुमार, आश्रम रोड
नगर पालिका से अनुरोध है कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए। पिछली बार मरम्मत में तीन दिन का समय लग गया था।
मुन्नू सिंह, देवी रोड
गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से दिक्कत उठानी पड़ रही है। नगर पालिका और जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा।
सुखलाल सिंह, देवी रोड
हमारी कोशिश जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कराने की है। कार्यदायी संस्था सहयोग नहीं कर रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें