फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत की उम्मीद थी, पानी की बूंद को तरसे

विज्ञापन
कासगंज के जौरा भौरा इलाके में खोदाई के कारण पानी का कनेक्शन टूट जाने के बाद सही कराते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अमृत योजना के तहत शुद्ध पानी देने के लिए की जा रही कवायद ने फिलहाल तमाम परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया है। जल निगम द्वारा शहर और बाजारों में पाइप लाइन खोदाई के लिए जेसीबी चलाई। इससे पानी की आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। तमाम लोगों के कनेक्शन आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन से अलग हो गए। इससे करीब एक हजार परिवारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के प्रथम चरण का काम चल रहा है। इसके तहत शहर के लोगों को गहरे भूगर्भ से शुद्ध पानी दिए जाने की तैयारी चल रही है, लेकिन शुद्ध पानी की उम्मीद से पहले समस्याएं बढ़ गई है। खोदाई के दौरान पालिका के ट्यूबवेल की आपूर्ति लाइन से घरों के कनेक्शन टूट गए है।
बारहद्वारी इलाका-
- दोपहर 12 बजे यहां निजी मजदूरों से हरिप्रकाश काम करा रहे थे। उनके घर पानी नहीं पहुंच रहा था, इसलिए उन्होंने जल निगम द्वारा खोदाई के बाद डलवाई गई मिट्टी को हटवाया। इस दौरान वहां जाम के हालात बने। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गली जौरा भौरा इलाका-
- जौरा भौरा गली के समीप तमाम लोग घरेलू पानी आपूर्ति को लेकर परेशान दिखाई दे रहे थे। यहां दोपहर 12:30 बजे कुछ लोगों ने निजी मजदूरों से पाइपलाइन सही कराई। इस दौरान पानी के कनेक्शन सही कराने को सड़क की दोबारा से खोदाई कराई गई। लापरवाही से आक्रोश है।
गंदा नाला इलाका-
- इस इलाके में जल निगम द्वारा जो खोदाई कराई गई उसके बाद गड्ढे छोड़ दिए गए। एक पुलिया भी जेसीबी से खोदाई के दौरान टूट गई। गंदा पानी दुकानों और घरों के समीप जमा था। यहां दोपहर 1 बजे लोग एकत्रित होकर नाराजगी जताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें