फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
कासगंज के मानपुर नगरिया में मौत का शिकार श्यामवीर का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया में खेत पर फसल रखवाली करने गए एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटता मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मानपुर नगरिया निवासी श्यामवीर (20) पुत्र जय सिंह बुधवार रात खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार सुबह खेतों पर काम पर पहुंचे किसानों ने उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा तो दंग रह गए। उन्होंने सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन खेत पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से आशंका जताई है कि श्यामवीर की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है, लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं थीं। कोई इसे हत्या बता रहा था तो कोई आत्महत्या। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें