फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर लोहामंडी, राजामंडी सहित 10 इलाकों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जन्माष्टमी पर सोमवार को लोहामंडी, राजामंडी, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा सहित 10 इलाकों में जलापूर्ति नहीं हुई। इससे करीब 25 हजार लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार के दिन ही लोहामंडी, राजामंडी, गोकुलपुरा सहित 10 इलाकों के लोगों को जलापूर्ति नहीं हुई। राजामंडी के मुकेश ने बताया कि सुबह पानी नहीं आया। लोगों को आसपास के सबमर्सिबल पंपों से पानी लेना पड़ा। गोकुलपुरा की किरन ने बताया कि त्योहार पर पानी की ज्यादा जरूरत होती है। जन्माष्टमी पर सुबह पानी ही नहीं आया। शाम को भी आधा घंटे ही पानी मिल सका। दूसरी ओर, सिकंदरा वाटरवर्क्स से पोषित कई अन्य इलाकों के लोगों ने भी सुबह जलापूर्ति नहीं आने की शिकायत की। इस संबंध में सचिव जलकल एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किसी लोकल फॉल्ट के कारण पानी नहीं मिल सका होगा। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
लॉयर्स कॉलोनी में पहुंच रहा गंदा पानी
लॉयर्स कॉलोनी में पांच दिन से दूषित जलापूर्ति की जा रही है। पानी में कीड़े तक निकल रहे हैं। कॉलोनी के रमाशंकर शर्मा ने बताया कि दो दिन से गंदा पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत की थी तो दो दिन पानी साफ आया, अब फिर से गंदा पानी पहुंच रहा है। इसी तरह कॉलोनी के नरेंद्र बघेल ने बताया कि नलों में दूषित और कीड़े वाला पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें