फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में गर्मी की दस्तक के साथ बढ़ी पानी की किल्लत

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर लगा खराब हैंडपंप - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में लगा वाटर कूलर खराब है। वहीं टंकी की टोंटियों में गंदगी जमा होने की वजह से आपूर्ति भी सही तरीके से नहीं हो रही है। ऐसे में यात्री खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए नगर पालिका ने तीन साल पहले वाटर कूलर लगाया था। वाटर कूलर बीते एक साल से खराब पड़ा है। परिसर में टंकी के पानी की आपूर्ति के लिए पांच टोंटी लगी हैं। सफाई न होने की वजह से टोंटियां जाम हो गई हैं। इससे पानी बेहद कम मात्रा में निकलता है। वाटर कूलर को सही कराने केे लिए रोडवेज कई बार नगर पालिका को पत्र भी लिख चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
हैंडपंप भी है खराब
रोडवेज बस स्टैंड के सामने नगर पालिका द्वारा हैंडपंप लगवाया गया है। गर्मी के मौसम में यह हैंडपंप यात्रियों के साथ ही राहगीरों के लिए भी एकमात्र सहारा है। यह हैंडपंप भी कई महीनों से खराब चल रहा है। दुकानदारों का कहना है सभासद सहित नगर पालिका में कई बार खराब हैंडपंप सही कराने के लिए शिकायत की गई, लेकिन सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पीने के पानी की परेशानी है। टंकी के नलों से पानी कम निकलता है। पानी साथ लेकर चलना मजबूरी बन गई है।
रामलड़ैते, नगला तार
गर्मी शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ जाती है। बस स्टैंड पर पानी की सुविधा नहीं होने से दुकानों से खरीदकर ही पानी पीना पड़ता है।
अनूप वर्मा, टूंडला
वाटर कूलर खराब होने से ठंडा पानी तो मिलेगा ही नहीं। टंकी के नलों में कम पानी आने से गर्मी बढ़ने पर यात्रियों को परेशानी होगी।
कुलदीप राजपूत, सेवारामपुर
वाटर कूलर और हैंडपंप दोनों ही नगर पालिका ने लगवाए हैं। दोनों खराब हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों को सही कराना चाहिए।
अरविंद सक्सेना, पावर हाउस रोड
खराब वाटर कूलर सही कराने के लिए नगर पालिका को कई बार पत्र लिखे गए हैं। एक साल से खराब चल रहे वाटर कूलर को नगर पालिका ने सही नहीं कराया है। गर्मी में यात्रियों की राहत के लिए वाटर कूलर सही कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अशोक कुमार वर्मा, स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें