फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 30 में से 10 हैंडपंप खराब, पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला दरीबा में खराब हैंडपंप को लेकर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला दरीबा में 30 में से 10 हैंडपंप खराब होने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने सभासद निशांत जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद निशांत जैन ने बताया कि हैंडपंप सही कराने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखे गए हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभासद का कहना था कि यदि समय रहते हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए तो वे लोग नगर पालिका कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे।
मोहल्ला निवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि उनके घर के पास लगा हुआ हैंडपंप कई दिनों से खराब है। सभासद के कहने पर वे नगर पालिका में शिकायत करने गए थे लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं किया जा सका। प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार, प्रकाश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र, कुसुमलता, मुरलीधर, गीता देवी, मंजू देवी, बॉबी जैन, दिनेश चंद्र, कल्लू, सूरज, विनीता देवी, कीर्ति, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें