फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही 25 हजार घरों में पहुंचेगा नल से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए सात नए वार्डों में रहने वाले करीब 25 हजार परिवारों के लिए अच्छी खबर है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे इन परिवारों का अपना नल होगा। शहरी क्षेत्र की तर्ज पर जल्द ही इन घरों में भी सीधे नल से पानी पहुंचेगा। इसके लिए टंकी और नलकूप बनाने के साथ ही घरों तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम ने इसकेे लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नगर पालिका में सात नए वार्ड शामिल किए गए थे, लेकिन आज तक इन वार्डों के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। नगर पालिका की ओर से न तो सड़कों का निर्माण कराया गया है, न ही शहरी क्षेत्र की अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। अब शहरी क्षेत्र में शामिल किए गए वार्ड संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, खरपरी, नगरिया, नगला रते विकास की सौगात मिलने वाली है।
अभी तक इन वार्डों में पीने के पानी के लिए केवल हैंडपंपों का ही सहारा है। लेकिन जल्द ही नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए इन वार्डों में अमृत योजना के तहत टंकी के पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जल निगम ने सर्वे कराने केे बाद कार्य योजना बनाई है। सात वार्डों को तीन जोन में बांटकर काम कराया जाएगा। जल निगम ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद इन वार्डों में काम शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन

तीस करोड़ का आएगा खर्चा
सात नए वार्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सात से नौ पानी की टंकी बनाई जाएंगी। इसके साथ ही 15 से 17 नलकूप बनेंगे। 12 से 14 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर इन क्षेत्रों में टंकी का पानी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ का खर्च आने की संभावना जताई है।
बड़े क्षेत्रफल में बने हैं वार्ड
नगर पालिका में शामिल किए गए सात नए वार्ड लंबे चौड़े क्षेत्रफल में बसे हैं। कई गांवों और मोहल्लों को मिलाकर वार्ड बनाए गए हैं। इनकी दूरी अधिक होने के कारण इनको जोन में बांटकर ही काम कराया जाएगा। कम लागत में अधिक सुविधा के लिए रोड मैप बनाया गया है। इससे एक ही नलकूप और टंकी से सुविधा दी जा सके।
वार्ड आबादी
संसारपुर 6500
शीतलाधाम 7000
धारऊ 5000
मधाऊ 4800
खरपरी 5000
नगरिया 5800
नगला रते 5300
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल तो किया गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र की सुविधाएं नहीं हैं। आज भी पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का ही सहारा है। नगर पालिका जैसी सुविधाएं वार्ड के लोगों को दी ही जानी चाहिए।
रामविलास, शीतला धाम वार्ड
--------
शहर का समीपवर्ती गांव होने के बाद ही समस्याएं कम नहीं हुई हैं। अगर टंकी का पानी मिलेगा तो लोगों को बीमारियों से भी निजात मिलेगी। टंकी के पानी के साथ ही शहरी क्षेत्र वाली सुविधाएं वार्ड के लोगों को मिलनी चाहिए।
सतीशचंद्र, संसारपुर वार्ड
-------
नगला रते वार्ड में आज भी गांव जैसे ही हालात हैं। सड़क, पानी, सफाई की समस्या से निजात नहीं मिली है। जल निकासी की समस्या केे साथ ही पीने के पानी के लिए केवल सरकारी हैंडपंप ही लोगों केे लिए सहारा हैं।
सुभाषचंद्र, नगला रते वार्ड
--------
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी नगरीय क्षेत्र की सुविधाएं नहीं मिली हैं। अगर टंकी का पानी मिले तो जल समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है। जल सुविधा वार्ड के लोगों को वरीयता पर मिलनी चाहिए।
उमाशंकर राठौर, खरपरी वार्ड
----
वर्जन-
सात नए वार्डों में टंकी का पानी उपलब्ध कराने केे लिए अमृत योजना के तहत काम कराया जाएगा। सात वार्डों को तीन जोन में बांटा जाएगा। प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलते ही नलकूप, पानी की टंकी बनाने के साथ ही पाइन लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
---------------------------------------------
पंकज मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें