फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान मॉडयूल से दी जाएगी छात्राओं को संवैधानिक जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 553 जूनियर स्कूलों की छात्राओं को अब अपने कक्षा की किताबों के साथ ही अन्य किताबों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। अरमान मॉड्यूल से उन्हें संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बालिकाएं किसी भी परिस्थिति में डगमगाएं नहीं। छात्राओं को कक्षा ज्ञान के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संवैधानिक अधिकारों की भी जानकारी दी जाएगी। अब अरमान मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसमें बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी के साथ ही किस स्थिति में किस अधिकारी से मुलाकात की जाए इसकी भी जानकारी दर्ज की गई है। अरमान मॉड्यूल की व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं।
प्रत्येक स्कूल में पहुंचेंगी पांच किताबें
अरमान मॉड्यूल के तहत जिले के 553 परिषदीय स्कूलों में पांच-पांच पुस्तकें भेजी जानी हैं। मंगलवार को ये जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय को मिल गई हैं। इन पुस्तकों को शीघ्र ही खंड शिक्षाधिकारियों की मदद से भेजा जाएगा। अरमान मॉड्यूल कार्यक्रम मीनामंच के तहत जूनियर स्कूलों में जुड़ेगा। अभियान की मॉनीटरिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। फरवरी के पहले सप्ताह से यह कार्यक्रम स्कूलों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अरमान मॉड्यूल शासन की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य किशोरियों को संवैधानिक जानकारियां देकर और अधिक मजबूत बनाना है। शीघ्र ही यह कार्यक्रम सभी जूनियर स्कूलों में शुरू होगा।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें