फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान हैं आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अनाज मंडी परिसर में जलभराव एवं टूटी सड़कों से आढ़ती एवं किसान परेशान हैं। मंडी में बने कर्मचारियों के आवासों के सामने भी जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। थोड़ी सी बरसात होने पर वहां पानी भर जाता है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कों एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या परेशानी का सबब बनी हुई है। गंदे पानी की निकासी नहीं है। परिसर की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। स्ट्रीट लाइटें न जलने से हमेशा अंधेरा रहता है।
जलभराव के चलते आवासों में रहने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं। मामूली बरसात होते ही पूरा मंडी परिसर ताल तलैया में तब्दील हो जाता है। जिससे पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। आवारा पशुओं की भरमार हो गई है। इस संबंध में मंडी सचिव संजय सिंह का कहना था कि मंडी में जलभराव, सड़क स्ट्रीट लाइट व नए प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें