कासगंज कछला गंगाघाट का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा के जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। विगत 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि अभी गंगा में लो फ्लड बाढ़ के हालात है।
विगत तीन दिनों से लगातार हरिद्वार से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। पंाच दिन पूर्व कछला पर गंगा 162.75 के निशान पर बह रही थी। लगातार पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के कारण अब गंगा 163.45 मीटर के निशान पर आ पहुंची है। पांच दिन में कछला पर गंगा के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर का इजाफा हो चुका है।
सोमवार को गंगा का जलस्तर 163.35 के निशान पर था, जो 10 सेंटीमीटर बढ़कर 163.45 पर आ गया। गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने के संकेत हैं। बुधवार को कछला पर गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर का इजाफा और हो सकता है।
दतलाना के हरिओम मिश्रा का कहना है कि उनके गांव के पास बने सोता में पिछले दिनों से एक हाथ पानी बढ़ गया है। उनका कहना है कि अभी बाढ़ जैसी कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब भी गंगा बढ़ती है तो बाढ़ को लेकर तनाव होने लगता है।
पिछले 5 दिनों का कछला का गंगा जलस्तर-
6 सितंबर- 162.60
7 सितंबर- 162.75
8 सितंबर- 163.25
9 सितंबर- 163.35
10 सितंबर- 163.45
- गंगा के जलस्तर में हरिद्वार का डिस्चार्ज बढ़ने के बाद से वृद्धि आ रही है, लेकिन अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंगा का जलस्तर लो फ्लड लेवल पर है।
- पंजाबी शर्मा, बाढ़ प्रभारी।