फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में छाया पेयजल का मुद्दा

Sun, 22 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ज‌िला याोजना - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
जिले में पेयजल की किल्लत की मुद्दा शनिवार को जिला योजना समिति की बैठक में छाया रहा। विधायकों ने इस ज्वलंत समस्या पर चर्चा से पहले बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं होने दी। इसका नतीजा यह हुआ कि ग्रामीण और शहरी पेयजल योजनाओं के साथ लघु सिंचाई के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री पारस नाथ यादव की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सुबह करीब 11 बजे प्रारंभ हुई। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक धर्मपाल, जगन प्रसाद गर्ग, गुटियारी लाल, छोटे लाल वर्मा और सूरजपाल आदि ने पहले पेयजल की गंभीर समस्या पर चर्चा करने की मांग की। विधायक धर्मपाल सिंह ने पथकर निधि से ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माउद्दौला के पास बस्तियों में हैंडपंप लगाने और रीबोर कराने का सुझाव दिया। सूरजपाल ने उटंगन नदी पर कच्चे डैम के बजाए पक्के डैम बनाने और सांसद प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह ने तेरह मोरी बांध के सुधार की मांग की। जवाब में मंत्री पारस नाथ यादव ने यमुनापार इलाके में नलकूप योजना, जोधपर झाल को विकसित करने की योजनाएं गिनाईँ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 485 तालाबों का जीर्णोद्धार हुआ था। ग्रामीण क्षेत्र में हैंडपंप तथा टीटीएसपी योजनाओं में निरंतर प्रगति है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अब शासनादेश हो गया है कि ग्रामप्रधान अब अपने स्तर से हैंडपंप, टीटीएसपी ठीक करा सकते हैं। भुगतान जलनिगम करेगा। जिला योजना में 39 चेक डैम प्रस्तावित किये थे, जिनमें से 08 को स्वीकृति मिल गयी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव,  पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी डा. दिलीप यादव, डीएम पंकज कुमार, सीडीओ नगेंद्र प्रताप, नामित सदस्य ऊदल सिंह कुशवाह, रामसहाय यादव, राजपाल, हरेंद्र सहित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
वर्ष 2016-17 के लिए बजट का प्रावधान
जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए पशु पालन विभाग को 455 लाख रुपये, दुग्ध विकास 500 लाख, वन विभाग को 983 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम 556 लाख, भूमि विकास को 301 लाख, रोजगार कार्यक्रमों के लिए 3940 लाख, पंचायती राज को 1552 लाख, सामुदायिक विकास (ग्राम विकास) को 200 लाख, निजी लघु सिंचाई को 1465 लाख,  बाढ़ नियंत्रण को 100 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत को 116 लाख, पुल निर्माण के लिए 8011 लाख, पर्यटन विभाग को 130 लाख, प्राथमिक शिक्षा को 190 लाख, माध्यमिक शिक्षा को 3874 लाख, प्राविधिक शिक्षा को 212 लाख, एलोपैथिक 3510 लाख, परिवार कल्याण 5000 लाख, ग्रामीण पेयजल ग्राम्य विकास को 3202 लाख, ग्रामीण स्वच्छता (पंचायतीराज) को 1557 लाख, ग्रामीण आवास के लिए 3329 लाख, नगर विकास के लिए 1239 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 247 लाख, पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए 275 लाख, समाज कल्याण विभाग को 1272 लाख, विकलांग कल्याण 288 लाख और महिला एवं बाल कल्याण के लिए 288 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


आपका तो विशेष ख्याल रखेंगे विधायक जी..
 हाथी की सवारी लखनऊ पहुंचे विधायक छोटेलाल वर्मा साइकिल की ओर लालायित थे लेकिन अब भाजपा के खेमे नजर आने के बाद के चर्चाओं में आ गए हैं। शनिवार की बैठक में जब उन्होंने पेयजल से संबंधित सुझाव रखे तो मंत्री पारस नाथ से बड़े धैर्य से सुने लेकिन को जवाब नहीं दिया लेकिन जब बैठक का समापन होने लगा तो उन्होंने छोटेलाल वर्मा की मुखातिब होते हुए कि विधायक जी जो सुझाव दिए उनका विशेष ख्याल रखा जाएगा। इससे बैठक में ठहाका गूंज गया।
विज्ञापन

विकास के लिए 43370 लाख रुपये मंजूर
ग्रामीण पेयजल को 32 करोड़ रुपये मिले
नगरीय पेयजल के लिए 12 करोड़ राशि दी गई
पुल निर्माण के लिए 8011 लाख रुपये मंजूर
ग्रामीण आवास के लिए 3329 लाख स्वीकृत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें