फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल ही जीवन है इसे व्यर्थ में न बहाएं

Sun, 29 Sep 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड सभागार में पेयजल आपूर्ति व संचारी रोग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रधान,सचिव,पंचायत सहायक व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को रोकथाम के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि बारिश के समय जलभराव से संचारी रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। अपने घरों के आस-पास गलियों को साफ सुधरा रखें। बरसात का गंदे पानी को एकत्रित न होने दें। कूड़ा-कचरा नियत स्थान पर ही डालें। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई।
मंडल ट्रेनर नाहर सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है पानी को व्यर्थ में न बहाएं। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत संचालित पानी की टंकी से सप्लाई व पानी के महत्व को समझाया। सदर ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार गांवों में लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल पहुंचा रही है।जल शक्ति मिशन के तहत गांवों में ओवर हैड टेंक का निर्माण कराया जा रहा है। शिविर में प्रधानों, पंचायत सहायक, स्वयं सहायता सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान एडीओ पंचायत दिनेश कुमार,भानुप्रताप, प्रधान संतोष कुमार, नन्ने बाबू, विमलेश आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें