फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Sun, 29 Sep 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के सहावर रोड पर स्थित शंकर गेस्ट हाउस के पास से खड़ी बाइक को दिनदहाड़े दस सेकेंड में एक चोर ने चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि यह घटना बीते मंगलवार को सहावर रोड पर स्थित शंकर गेस्ट हाउस के पास में घटी। गांव जारई निवासी संजू बघेल मजदूरी करता है। वह 24 सितंबर मंगलवार को बाइक से घर जाते समय वह सहावर रोड पर रुके। उन्होंने यहां अपनी बाइक खड़ी कर दी और सामान की खरीदारी करने चले गए। जब वह लौट कर आए तो बाइक यहां से गायब थी। चोर मात्र दस सेकंड में ही चाबी से लॉक खोलकर बाइक चुरा कर ले गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोर का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें