फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कैनाल बाईपास के समीप बंबा हुआ ओवरफ्लो, 350 बीघा फसल डूबी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Wed, 21 Dec 2022 03:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कैनाल बाईपास के समीप से गुजर रहा बंबा दो दिन से ओवर फ्लो चल रहा था। इससे पानी खेतों में पहुंच गया। करीब 350 बीघा फसल जलमग्न हो गई। 
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैनाल बाईपास किनारे के बंबे से बह रहा पानी, 350 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन

कासगंज। नदरई क्षेत्र में कैनाल बाईपास के किनारे से गुजर रहा बंबा ओवरफ्लो हो गया है। जिससे किसानों की लगभग 350 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान परेशान हैं और फसलों को बचाने में जुटे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी बंबा को अलीगढ़ से क्षेत्र का बता रहे हैं।
कैनाल बाईपास के समीप से गुजर रहा बंबा दो दिन से ओवर फ्लो चल रहा है। यह पानी खेतों में पहुंच गया है। खेतों में पहुंचे पानी को निकालने के लिए किसान तमाम उपाय कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। ग्राम दानियागंज और नगला अंडउआ की लगभग 350 बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं। किसान खेतों में तैयार हुई गेहूं की फसल में सिंचाई और यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की तैयारी कर रहे थे। कुछ किसानों ने पहली सिंचाई और यूरिया की टॉप ड्रेसिंग कर भी दी थी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की अनदेखी से जरूरत पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता। बंबा व नहरें सूखी रहती हैं। जब जरुरत नहीं थी तो बंबा ओवरफ्लो होने से फसलें जलमग्न हो गईं। जिससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। विभाग शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता।
5 बीघा गेहूं की फसल तैयार कर रहे हैं। बंबा ओवरफ्लो होने पर पूरी फसल पानी में डूब गई। शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। चंद्रपाल, किसान।
कई सालों से इस बंबा में सिंचाई के लिए पानी नहीं आ रहा था। अब पानी आया है तो इतना अधिक है कि बंबा ओवर फ्लो हो रहा है। फसलों में पानी भर गया है। राजू, किसान।
विज्ञापन

अक्सर किसान अपनी फसल के लिए बंबा की पटरी काट लेते हैं और फिर सही नहीं करते। जिससे नहरों व बंबा में पानी आने से पानी कटकर फसलों में आ जाता है। हालांकि नदरई क्षेत्र का कोई बंबा, माइनर सिंचाई विभाग कासगंज की हद में नहीं है। इसका रखरखाव अलीगढ़ जनपद करता है। अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें